{"_id":"6844079e64b5b00f46056cb6","slug":"video-fazilka-police-arrested-two-accused-with-one-kg-33-grams-of-heroin-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का पुलिस ने एक किलो 33 ग्राम हेरोइन समेत दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फाजिल्का पुलिस ने एक किलो 33 ग्राम हेरोइन समेत दो आरोपी पकड़े
नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलो 33 ग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्करों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस द्वारा एफएफ रोड के पास गांव थेह कलंदर में गश्त के दौरान दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। जब उनके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो काले रंग के लिफाफे में से एक किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। काबू किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी अमर सिंह वाला 33 एल एल डब्ल्यू पीली बंगा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) और जैदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी खारा चक्क, सादुल शहर, जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
इनके खिलाफ थाना सदर फाजिल्का में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में से हरदीप सिंह के खिलाफ पहले भी बाना कोतवाली, श्रीगंगानगर में 50 ग्राम हेरोइन समेत एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है।एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है और उनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच भी जारी है। पुलिस द्वारा नशा तस्करी की जड़ तक पहुंचने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।