{"_id":"6adb424ee5f6126f3e0afb0a","slug":"attempted-ritual-sacrifice-of-a-minor-accused-flees-after-inflicting-9-knife-wounds-police-register-a-case-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4863506-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: नाबालिग की कथित बलि देने की कोशिश, चाकू से नौ वार के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: नाबालिग की कथित बलि देने की कोशिश, चाकू से नौ वार के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 साल के नाबालिग पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करहिया थाना क्षेत्र के रिठौदन गांव में रहने वाले नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी युवक उसे माता की झांकी दिखाने के बहाने गोलेश्वर की पहाड़ी के जंगल में ले गया, जहां उसने चाकू से हमला कर उसकी कथित तौर पर बलि देने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल बच्चा आरोपी के वहां से भागने के बाद किसी तरह अपने घर पहुंचा।
झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले गया
पीड़ित की पहचान रिठौदन गांव निवासी मनीष रावत के 14 वर्षीय बेटे निशांत रावत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी युवक विक्की गौड़ बाइक से निशांत को माता की झांकी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था।
निशांत के अनुसार, गोलेश्वर की पहाड़ी पर पहुंचने के बाद जब उसने वहां लाने की वजह पूछी तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह उसकी बलि देना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।
गले और शरीर पर चाकू से कई वार
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उसके गले पर चार बार और माथे व शरीर के अन्य हिस्सों पर मिलाकर कुल नौ बार चाकू से वार किए। हमले में निशांत गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बताया गया है कि चाकू टूटने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग गया।
काफी देर बाद होश आने पर निशांत किसी तरह जंगल से बाहर निकला और खून से लथपथ हालत में पैदल अपने घर पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर परिजन घबरा गए। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
परिजनों का आरोप है कि मामले में कार्रवाई को लेकर वे घायल बच्चे को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। निशांत ने पुलिस को बताया कि हमले के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके भाई और रामबरन नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी बलि देने की बात कही थी। निशांत की मां पूनम रावत ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विक्की उनके बेटे को झांकी दिखाने के बहाने ले गया था और वहां उस पर चाकू से हमला किया गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
देहात एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर आरोपी विक्की गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।