फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   After the woman's death, the family members erupted in anger and blocked the overbridge for two hours.

एमपी: गुना में युवती की मौत के बाद हंगामा, निजी अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद ओवरब्रिज पर शव रखकर लगाया जाम

Sun, 27 Sep 2026 02:37 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 02:37 PM IST
After the woman's death, the family members erupted in anger and blocked the overbridge for two hours.

शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत के बाद रविवार सुबह परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इसके बाद शव को लेकर शहर के मुख्य ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

मृतका की पहचान राजकुमारी बाई (26), निवासी ग्राम भादौर, तहसील आरोन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजकुमारी को कुछ दिनों से खून की कमी और कमजोरी की शिकायत थी। 18 सितंबर को उसे शहर के बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने खून की कमी बताई और उसे चार यूनिट रक्त चढ़ाया गया। तबीयत में सुधार होने पर 21 सितंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम अचानक राजकुमारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ और घबराहट होने पर परिवार के लोग उसे आनन-फानन में उसी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक किसी डॉक्टर ने उसे नहीं देखा और न ही प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। परिजनों का दावा है कि अस्पताल लाए जाने के समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण रात में उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह डॉक्टरों द्वारा राजकुमारी को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा वेंटिलेटर गिरा दिया। इसके अलावा रिसेप्शन काउंटर पर रखे कंप्यूटर और परिसर में रखे कूलर में भी तोड़फोड़ की। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया।

पढे़ं: सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?: भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं  

इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर शहर के मुख्य ओवरब्रिज पर पहुंच गए। उन्होंने बाइक आड़ी लगाकर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनका आरोप था कि यदि अस्पताल में उपचार की पर्याप्त सुविधा नहीं थी तो डॉक्टरों को समय रहते मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करना चाहिए था।

स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

27 Sep 2026

अमृतसर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पंजाब में डबल इंजन सरकार का दावा

27 Sep 2026

अमृतसर में पंजाब सखी शक्ति मेले का शुभारंभ, 8 जिलों की महिला उद्यमियों ने लगाए 75 स्टॉल

27 Sep 2026

बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव

कानपुर के सरसौल में मौसम की मार, पहली बार फ्लॉप हुआ सिकठिया पुरवा मेला

27 Sep 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े धावक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिलाई शपथ

27 Sep 2026

चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 48 घंटे से बारिश, नदी-नाले उफान पर; कई रास्तों पर बढ़ा खतरा

विज्ञापन

अम्बिकापुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, निराकरण के दिए सख्त निर्देश

27 Sep 2026

सीजी क्राइम: दुर्ग में नाबालिग युवती की संदिग्ध हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका; आरोपी फरार

27 Sep 2026

उज्जैन: अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

27 Sep 2026

कानपुर: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबी महिला घायल

26 Sep 2026

VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क

26 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर युवती और भाइयों से मारपीट

26 Sep 2026

VIDEO: स्कूल की स्मार्ट क्लास से बैटरी-इन्वर्टर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

26 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे

26 Sep 2026

VIDEO: बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम

26 Sep 2026

VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता

26 Sep 2026

VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

26 Sep 2026

नगर निगम सदन: पार्षदों ने छवि धूमिल होने का आरोप लगाकर कहा- जनता उन्हें चोर समझ रही

26 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में मां-बच्चों से मारपीट, 13 पर प्राथमिकी

26 Sep 2026

VIDEO: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: दहेज में 10 लाख मांगने पर पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2026

VIDEO: मॉकड्रिल में ताजमहल के पास यमुना किनारे दबोचे गए आतंकी

26 Sep 2026

VIDEO: पुलिस की तत्परता से खोया हुआ बैग मिला वापस

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed