{"_id":"69a71b14f243bf3dc9067e87","slug":"two-youths-killed-in-road-accident-while-heading-to-celebrate-holi-in-damoh-damoh-news-c-1-1-noi1513-4015380-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में होली खेलने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में होली खेलने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के दो युवकों की मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों युवक होली खेलने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में गैसाबाद थाना क्षेत्र के सकोर और पुरैना गांव के बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार प्रिंस रैकवार (18) पिता पप्पू रैकवार निवासी रनेह और मयंक दुबे (18) पिता मुकेश दुबे मंगलवार सुबह बाइक से गैसाबाद की ओर होली खेलने निकले थे। सकोर और पुरैना गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि सिविल अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गैसाबाद पुलिस भी हटा पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।