फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh SDM Removed Seven Officials Issued Show Cause Notices

दमोह: राजस्व न्यायालयों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एसडीएम को हटाया; तहसीलदार और रीडर निलंबित

Sun, 11 Oct 2026 08:28 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 08:28 AM IST
Damoh SDM Removed Seven Officials Issued Show Cause Notices
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कथित मनमानी और गंभीर अनियमितताओं के मामले में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सख्त कार्रवाई की है। तहसील दमोह के छह राजस्व न्यायालयों के निरीक्षण में गड़बड़ियां सामने आने के बाद एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व को पद से हटा दिया गया है। वहीं, तहसीलदार दमयंती नगर रॉबिन जैन और संबंधित रीडर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सात अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनके जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में अधिकारिता के बिना आदेश पारित करने, आवेदकों को सुनवाई का अवसर दिए बिना आवेदन निरस्त करने और राजस्व प्रकरणों को मनमाने तरीके से नस्तीबद्ध करने जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं। मामले ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और आमजन की शिकायतों के निराकरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छह न्यायालयों की जांच में खुलीं अनियमितताएं
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर तहसील दमोह के सभी छह राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण कराया गया। जांच में एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट और आरआई कार्यालय की कार्यप्रणाली को शामिल किया गया। जांच दल में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार स्तर के अधिकारी शामिल रहे।

कलेक्टर के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान राजस्व प्रकरणों और आवेदनों के निराकरण में लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

पढे़ं: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

बिना सुनवाई आवेदन खारिज करने के आरोप
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछ मामलों में आवेदकों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बिना ही आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा, अधिकारिता के बिना आदेश पारित करने और प्रकरणों को नस्तीबद्ध करने जैसी अनियमितताएं भी पाई गईं।

नियमों के अनुसार प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के बजाय इस तरह की कार्यप्रणाली अपनाए जाने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय पाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए और प्रत्येक मामले में पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।

जुर्माने की राशि जमा हुए बिना प्रकरण बंद करने के मामले
जांच में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें जुर्माना लगाए जाने के बावजूद राशि जमा कराए बिना ही संबंधित प्रकरणों को दाखिल-दफ्तर या नस्तीबद्ध कर दिया गया। इससे शासन को वित्तीय क्षति होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने इन मामलों को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। हालांकि, वित्तीय क्षति की वास्तविक राशि और जिम्मेदारी का निर्धारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

सात अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, जवाब के बाद होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने बताया कि तहसील के राजस्व न्यायालयों और संबंधित कार्यालयों की जांच के बाद तहसीलदार दमयंती नगर तथा संबंधित रीडर को निलंबित किया गया है। एसडीएम दमोह को पद से हटाकर उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा सात अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। जवाबों के परीक्षण के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

संजय दुबे को एसडीएम और रघुनंदन चतुर्वेदी को तहसील का प्रभार
प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे को एसडीएम दमोह का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, दमोह नगर में पदस्थ नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को तहसीलदार का प्रभार दिया गया है।

कलेक्टर की दो टूक- आमजन को नहीं होना चाहिए परेशानी
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और पटवारियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने प्रकरणों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें, यह स्वीकार्य नहीं है। कलेक्टर ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी, निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। जांच में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने मानसिक संतुलन पर की चर्चा

11 Oct 2026

VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग

10 Oct 2026

VIDEO: सपा कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

कानपुर: दलित जिपं सदस्य पर जाति सूचक टिप्पणी पर शिकायत, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026

कानपुर: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, नवाबगंज थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

10 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: नवरात्र व दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकला

10 Oct 2026

कानपुर: बारादेवी मंदिर एवं जंगली देवी मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

10 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिरहाना रोड में पकड़ा गया नकली सोना, महिला समेत चार पकड़े गए

10 Oct 2026

Meerut: शनि अमावस्या पर शनि धाम मंदिर में हुई महा आरती

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर बस्तोंरा गांव के ग्रामीणों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

10 Oct 2026

Meerut: रामलीला मंचन ब्रह्मा से रावण ने मांगा तीनों लोकों का राज

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गोवंश के लिए दवाइयां और अन्य सामग्री की गई दान

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से जूझे लोग

10 Oct 2026

Meerut: रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का हुआ मंचन

10 Oct 2026

Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली

10 Oct 2026

Meerut: हवन-यज्ञ के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ

10 Oct 2026

Muzaffarnagar: 11वें विशाल मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

10 Oct 2026

Meerut: लायंस क्लब की पारिवारिक सभा में सदस्यों ने खेला डांडिया

10 Oct 2026

Meerut: ताड़का वध के मंचन ने रोमांचित किया, जिमखाना मैदान में गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

10 Oct 2026

VIDEO: बेवर में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

घाटमपुर: पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को धर दबोचा, 26,150 रूपये भी बरामद किए

10 Oct 2026

VIDEO: सौंख में निकाली गई भव्य राम बरात, जमकर नाचे बराती

10 Oct 2026

VIDEO: चाैमुहां में जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य राम बरात

10 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से मारपीट और रुपये छीने, प्राथमिकी न होने पर धरने की चेतावनी

10 Oct 2026

VIDEO: संजय प्लेस में कारोबारी की पिटाई, धमकी दी

10 Oct 2026

VIDEO: पंप हाउस में करंट से झुलसे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

10 Oct 2026

VIDEO: घर के पीछे जुआ खेलने से रोकने पर किसान को लहूलुहान कर पीटा

10 Oct 2026

VIDEO: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

10 Oct 2026

VIDEO: होटल के भीतर युवकों पर जानलेवा हमला, दो घायल

10 Oct 2026

VIDEO: मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed