{"_id":"6396d4b1f2630a32e5365b97","slug":"bear-climbed-the-tree-for-honey-in-umaria-see-what-happened-then","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: शहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, देखिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़ा भालू, देखिए फिर क्या हुआ
उमरिया वनमंडल के नौरौजाबाद क्षेत्र में भालू की मूवमेंट के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भालू चर्चा का विषय बना हुआ है। भालू लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ पर चढ़ रहा है और खेतों में विचरण करते दिखाई दे रहा है। हाल ही में भालू का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ग्रामीण भी अंचभित हैं। नौरोजाबाद परिक्षेत्र के सस्तरा बीट में भालू ने अपना एक अलग ही अंदाज दिखाया और शहद के चक्कर में आम के पेड़ पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भालू को जंगल की तरफ वापस खदेड़ने की मशक्कत में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद भालू जंगल की तरफ लौट गया।
परिक्षेत्र अधिकारी शिवम कोष्टि ने बताया कि भालू के पेड़ पर चढ़ने की जानकारी मिली थी, मौके पर पहुंचकर उसे जंगल की तरफ लौटाया गया है। पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। क्षेत्र में भालू की मूवमेंट बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।