Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
VIDEO : Gangster Sunny Ritoli's associate Sahil Dighal arrested with 8 pistols in Rohtak
{"_id":"674469b993a74bea9a0e12ff","slug":"video-gangster-sunny-ritolis-associate-sahil-dighal-arrested-with-8-pistols-in-rohtak","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में गैंगस्टर सनी रिटोली का साथी साहिल डीघल 8 पिस्तौल के साथ अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : रोहतक में गैंगस्टर सनी रिटोली का साथी साहिल डीघल 8 पिस्तौल के साथ अरेस्ट
रोहतक में एक और गिरोह शुरू होने से पहले सीआईए-2 ने लगाम लगा दी है। पुलिस ने रविवार देर रात तो गैंगस्टर सन्नी रिटौनिया के साथी साहिल डीघल को 8 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काली फार्च्यूनर भी बरामद की है। जिसमें यह सभी पिस्तौल लोडिड थी और तीन-तीन कारतूस मैगजीन में भरे हुए थे। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेने का प्रयास करेगी। थाना पीजीआईएमएस में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सन्नी रिटौली का साथी साहिल डीघल एक काली फार्च्यूनर में सवार होकर दिल्ली बाईपास पर आया तो मुखबिर की सूचना पर गाड़ी को रोका गया। लेकिन गाड़ी को लेकर भागने लगा तो सीआईए और पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने मिलकर उसे घेर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डीघल निवासी साहिल बताया तो उसकी गाड़ी की तलाशी ली। कार में चालक की सीट के पीछे एक पिटठू बैग मिला। जिसमें आठ अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने सभी की जांच की तो सभी लोडिड मिली और उनमें तीन-तीन कारतूस भी थे। पुलिस ने आठ पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसका सन्नी रिटौलिया दोस्त है और वह भी उनकी तरह गिरोह बनाकर बादशाहत कायम करना चाहता है। इसलिए पिस्तौल लेकर आया था और अपने गिरोह के सदस्यों को इनको देना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं और कहां-कहावि किन धाराओं में इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।