Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Thieves broke the lock of jewelers shop in Panipat and stole jewelery worth seven lakhs
{"_id":"673cb579354736db5309018b","slug":"video-thieves-broke-the-lock-of-jewelers-shop-in-panipat-and-stole-jewelery-worth-seven-lakhs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ दो चोरों ने उड़ाए सात लाख के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पानीपत में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ दो चोरों ने उड़ाए सात लाख के गहने
पानीपत के जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के शटर के ताले तोड़ चोर करीब सात लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात बुधवार अलसुबह ढाई से तीन बजे के बीच की है। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सर्दी की कैप और आधा मुंह ढपा हुआ है। सीसीटीवी की ऑडियो में चोर बातचीत करते भी सुनाई दे रहे हैं। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना मॉडल टाउन पुलिस को दीपक वर्मा निवासी पीपल वाली गली न्यू सैनी पुरा ने बताया कि उसकी पीपल वाली गली जाटल रोड पर वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार अलसुबह करीब ढाई बजे दो चोर उसकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने उनकी दुकान से सोने चांदी के करीब सात लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। इनमें 1.700 किलोग्राम चांदी का बना हुआ कड़े का बक्सा, दो किलोग्राम चांदी की पायल, करीब दो किलोग्राम के बने चांदी के अन्य आभूषण जिनमें ताबीज, सिक्के, मूर्ति इत्यादि चोरी की। इनके अलावा सोने के आभूषणों में चोर आठ ग्राम की सोने की चेन, 33 ग्राम की दो अंगूठी, चार ग्राम का रिपेयर का पैंडल चोरी कर ले गए। इस सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है। दुकानदार दीपक ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपना सामान वापस दिलाने की मांग की है।
पेचकस, सरिए से तोड़ी अलमारी
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि चोर पहले कांउटर से सामान चोरी करते हैं। इसके बाद पेचकस और सरिए से अलमारी भी तोड़ देते हैं। फिर अलमारी में रखा सामान एक प्लास्टिक कट्टे में डालकर ले जाते हैं। शोर न हो इसलिए चोरी सीसीटीवी की ऑडियो में बातचीत करते भी सुनाई दे रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।