Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : 27 year old laborer fall and death while erecting shed of a factory in Faridpur village of Panipat
{"_id":"6738a045bbbf2ecef408aab7","slug":"video-27-year-old-laborer-fall-and-death-while-erecting-shed-of-a-factory-in-faridpur-village-of-panipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत के फरीदपुर गांव में एक फैक्टरी के शेड लगाते समय गिरा 27 वर्षीय मजदूर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पानीपत के फरीदपुर गांव में एक फैक्टरी के शेड लगाते समय गिरा 27 वर्षीय मजदूर, मौत
पानीपत के फरीदपुर गांव में एक फैक्टरी का शेड लगाते समय एक मजदूर करीब 20 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया। गिरते ही मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास काम कर रहे अन्य कारीगरों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान फुरकान (27) के रूप में हुई है। मृतक फुरकान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले सिंभलहेड़ा गांव का रहने वाला था। जो फैक्टरी में शेड लगाने के लिए फरीदपुर आया था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन अस्पताल के शव गृह पहुंचे और उन्होंने इस हादसे का आरोप फैक्टरी मालिक और ठेकेदार पर लगाए। वहीं, करनाल जिले की थाना घरौंडा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने इस हादसे की लापरवाही का जिम्मेदार फैक्टरी मालिक और ठेकेदार को ठहराया है। उनका कहना है कि उन्हें तो ये भी नहीं पता कि फुरकान गिरकर मरा है, उसे गिराया गया है या उसकी मौत कैसे हुई है। उन्हें तो सिर्फ ये बात बताई गई कि बिना सुरक्षा उपकरणों के फैक्टरी का शेड लगाया जा रहा था। जिसके ऊपर से गिरने की वजह से मजदूर की मौत हो गई। थाना घरौंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक फुरकान के बड़े भाई दिलशाद ने बताया कि हमारे पास 11 बजे फोन आया कि फुरकान को चोट लगी है। वे अस्पताल आए तो देखा कि फुरकान की मौत हो चुकी है। फुरकान को चद्दर में लपेट रखा था। अब आशंका है कि फुरकान खुद नहीं गिरा बल्कि उसे गिराकर मारा गया है। फैक्टरी मालिक ने भी इस हादसे में उनका कोई सहयोग नहीं किया। यहां तक की निजी अस्पताल में इलाज के लिए भी मालिक ने कोई मदद नहीं की। ये सब फैक्टरी मालिक और ठेकेदार की वजह से हुआ। अगर फुरकान की मौत गिरने से हुई है तो ये भी फैक्टरी मालिक और ठेकेदार की लापरवाही है। चूंकि यहां सब गली हुई लोहे की पुरानी चद्दर थी। यहां सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं हैं। वे मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर कोई खून भी नहीं था। सिर्फ उनको अस्पताल पहुंचने पर बताया गया कि फुरकान फैक्टरी के ऊपर शेड की चद्दर लगा रहा था। वहीं से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है।
थाना घरौँडा से पहुंचे जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि फरीदपुर गांव में एक फैक्टरी का शेड लगाते समय मजदूर फुरकान की गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अब आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।