Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Bike riding miscreants opened fire in the air outside a private hospital in Karnal
{"_id":"66b3835e048628ca4d012e50","slug":"video-bike-riding-miscreants-opened-fire-in-the-air-outside-a-private-hospital-in-karnal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में प्राइवेट अस्पताल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने किया हवाई फायर, कुछ दिन पहले मांगी गई थी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : करनाल में प्राइवेट अस्पताल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने किया हवाई फायर, कुछ दिन पहले मांगी गई थी रंगदारी
करनाल शहर के प्रख्यात श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर बाइक सवार दो बदमाश हवाई फायर कर फरार हो गए। हवाई फायर से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसपी मोहित हांडा सीआईए व एसटीएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। जानकारी अनुसार श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर कमल चराय को कुछ दिन पहले रंगदारी मांगने का फोन आया था। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा अस्पताल के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। शाम को जब बाइक सवार बदमाश आए तो दोनों सुरक्षाकर्मी सड़क पर ही थे। वहीं बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के बदमाश भानु राणा ने वारदात कबूली है। 50 लाख रुपये की रविवार को रंगदारी मांगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।