{"_id":"66e6f6edcef4ca2dba037a0f","slug":"video-jhajjar-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में फंदे से लटककर युवक ने दी जान, बहन की शादी कराने के लिए नौकरी करने आया था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : झज्जर में फंदे से लटककर युवक ने दी जान, बहन की शादी कराने के लिए नौकरी करने आया था युवक
हरियाणा के झज्जर के साल्हावास के गांव झांसवा स्थित एक प्राइवेट कंपनी काम करने वाले प्रवासी मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली पूरेअमृत लालगंज कुंमरोरा निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि भाई करीब दाे माह पहले छोटी बहन की शादी करने के लिए नौकरी करने आया था। रोज सुबह-शाम घर पर मां से बात करता था। शनिवार को सुबह भी घर बात की थी, तब तक सब सही था। शाम को करीब 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि सत्यम ने आत्महत्या कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।