{"_id":"666eef5952f579da1b016162","slug":"video-thanathahaugdha-haii-fayaraga-ma-ghayal-ka-mata-parajana-na-thaha-sasakara-sa-kaya-mana-lgaya-jama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिनदहाड़े हुई फायरिंग में घायल की मौत, परिजनों ने दाह संस्कार से किया मना, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : दिनदहाड़े हुई फायरिंग में घायल की मौत, परिजनों ने दाह संस्कार से किया मना, लगाया जाम
हरियाणा के फतेहाबाद शहर के मातूराम कॉलोनी रोड पर शनिवार शाम को कार सवार बलराज उर्फ गोली व उसकी पत्नी पूजा पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल बलराज ने रविवार सुबह हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में मृतक की पत्नी पूजा बाल-बाल बच गई थी। चिकित्सकों का कहना है कि गोली छाती के पास से होते हुए आंत में जा फंसी थी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस की टीम हिसार रवाना हुई और कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में शनिवार को शहर पुलिस ने बलराज उर्फ गोली की पत्नी पूजा की शिकायत पर आरोपी सिरसा के बनसुधार निवासी संजय और फतेहाबाद के खेमा खाती चौक निवासी विकास उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।