Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Councilor and his brother attacked due to rivalry in Fatehabad, complaint given to police, video goes viral
{"_id":"671fbc9dbf3128fe3c0a2975","slug":"video-councilor-and-his-brother-attacked-due-to-rivalry-in-fatehabad-complaint-given-to-police-video-goes-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में रंजिश में पार्षद व उसके भाई पर हमला, पुलिस को दी शिकायत, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : फतेहाबाद में रंजिश में पार्षद व उसके भाई पर हमला, पुलिस को दी शिकायत, वीडियो वायरल
फतेहाबाद शहर के श्मशान भूमि वाली गली में सोमवार सुबह वार्ड 26 के पार्षद कपिल खत्री व उसके भाई पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पार्षद ने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी है। हमले को लेकर एक पार्षद के बेटों पर आरोप लगाया गया है। हमला रंजिश का मामला बताया जा रहा है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक हाथ में डंडे लिए हुए दौड़ रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में कपिल खत्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई तेजिंद्र के साथ भतीजे को स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। परशुराम चौक से जैसे ही गाड़ी अपेक्स स्कूल की तरफ मोड़ी तो कुछ युवकों ने हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।