Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
VIDEO : There was a dispute between SMO and orthopedic specialist in Charkhi Dadri, the matter reached the police station
{"_id":"67449fbfd2c1a3d0a20602e9","slug":"video-there-was-a-dispute-between-smo-and-orthopedic-specialist-in-charkhi-dadri-the-matter-reached-the-police-station","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में एसएमओ और हड्डी रोग विशेषज्ञ में हुई नोक-झोक, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : चरखी दादरी में एसएमओ और हड्डी रोग विशेषज्ञ में हुई नोक-झोक, थाने पहुंचा मामला
चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में मरीजों के दो पक्ष तो कई बार भिड़ चुके हैं, लेकिन सोमवार को एसएमओ और हड्डी रोग विशेषज्ञ आपस में उलझ पड़े। नोक-झोक इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस थाने पहुंच गया। एसएमओ की ओर से सिविल अस्पताल में चौकी में शिकायत दी गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएमओ डॉ. राहुल राठी की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वो नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान वो कमरा नंबर 14 में पहुंच गए। वहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव बैनीवाल ओपीडी देख रहे थे। ओपीडी में प्लास्टर का सामान बिखरा पड़ा था। डॉ. राहुल राठी के अनुसार उनके कना करने के बाद भी ओपीडी में ही मरीजों को प्लास्टर किया जा रहा था।
एसएमओ के अनुसार, जब उन्होंने मोबाइल में इसकी वीडियो बनानी चाही तो डॉ. राजीव बैनीवाल ने उनका मोबाइल छीन लिया और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई पर उतर आए। पुलिस शिकायत में एसएमओ ने डॉ. बैनीवाल पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। एसएमओ के अनुसार घटनाक्रम के वक्त विकास व दीपक लिपिक भी मौजूद थे।
- पुलिस टीम पहुंची मौके पर
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसएमओ डॉ. राहुल राठी की ओर से
लिखित शिकायत दी गई। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।- डॉ. बैनीवाल और अन्य चिकित्सकों ने भी दी शिकायत
एसएमओ के खिलाफ डॉ. बैनीवाल समेत डॉ. रवि, डॉ. कमल कुमार, डॉ. राहुल, डॉ. नीरज आदि ने भी शिकायत दी है। इसमें एसएमओ पर उन्हें नाजायज परेशान करने का आरोप लगाया गया है। चिकित्सकों ने एसएमओ पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी दी जाती है। उनकी मांग है कि मामले में कार्रवाई होने तक डॉ. राहुल राठी को एसएमओ पद मुक्त किया जाए।
इस संबंध में हमारे पास शिकायत आई है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी इस मामले को लेकर और कुछ नहीं कह सकता।
धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।