Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Video: सूर्य उपासना का महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर भोजपुरी समाज ने ली अहम बैठक, बनाई गई कार्य योजना
{"_id":"6acb14ee8dce6659070bf6b8","slug":"video-video-saraya-upasana-ka-mahaparava-chhatha-paja-ka-lkara-bhajapara-samaja-na-l-ahama-bthaka-bnaii-gaii-karaya-yajana-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सूर्य उपासना का महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर भोजपुरी समाज ने ली अहम बैठक, बनाई गई कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सूर्य उपासना का महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर भोजपुरी समाज ने ली अहम बैठक, बनाई गई कार्य योजना
सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट ने होटल बेबीलॉन टॉवर रायपुर में अहम बैठक ली। इसमें छठ पूजा की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों के बीच चर्चा की गई। कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम व्यवस्था को लेकर समिति के लोगों को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर भी मंथन किया गया। इस बार की छठ पूजा भव्य तरीके से मनाने के लिये बजट समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अमर उजाला से खास चर्चा में कहा कि हर वर्ष पूजा के पहले समिति के सभी सदस्यों को बुलाया जाता है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इस साल होने वाले कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की भव्यता और अन्य सुधार समेत तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक से ही यह मानकर चल जाता है कि आज से ही छठ पूजा का आगाज हो जाता है। महादेव घाट छठ स्थल की साफ-सफाई की जाएगी। भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंडाल की साज सज्जा, पार्किंग व्यवस्था, अतिथियों के आगमन को लेकर बातचीत की गई। इस बार महादेव घाट छठ पूजा स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर स्टील का पुल बनाया जाना है। ऐसे में पूजा स्थल में परिवर्तन किया गया है। नए स्थल पर व्रतियों को छठ पूजा करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में छत्तीसगढ़ का विकास नहीं रुकना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ के विकास में ही हम सब का विकास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।