{"_id":"6a30bdb3d35ac1d69f03d4af","slug":"a-female-elephant-was-injured-after-being-struck-by-a-goods-train-in-raigarh-the-incident-occurred-while-the-animal-was-crossing-the-railway-tracks-and-forest-department-personnel-are-attending-to-its-treatment-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4399988-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी, उपचार के लिए बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, इसस पहले ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी, उपचार के लिए बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, इसस पहले ही तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए घायल हाथी के उपचार में जुट गई। उसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच मादा हाथी की मौत हो गई। मामला घरघोड़ा रेंज का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के चारमार गांव के पास बीती रात 9 बजे के आसपास 10 से अधिक हाथियों का एक दल रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान खरसिया की तरफ से धरमजयगढ़ को तरफ कोयला लेने जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक मादा हाथी आ गई। इस घटना में मादा हाथी के पिछले हिस्से में चोट आई है। ग्रामीणों के मुताबिक पीछे तरफ का पैर टूट गया, जिससे मादा हाथी उठ नहीं पा रही थी।
इस घटना को जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीणों के अलावा वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर घायल हाथी का रेस्क्यू करते हुए उपचार में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हाथियों का दल पास ही मौजूद था जिसके कारण हाथी का उपचार करने में वन विभाग की टीम को काफी परेशानी हो रही थी। उसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच मादा हाथी की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।