फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Stabbing incidents on the rise in Dhamtari; five people, including a father and son, injured in two separate a

धमतरी में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं: दो अलग-अलग वारदातों में पिता-पुत्र समेत पांच घायल, दहशत में लोग

Mon, 05 Oct 2026 06:55 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 06:55 PM IST
सार

रतन कॉलोनी में जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया है। दूसरी वारदात में दानीटोला वार्ड में 5 से 6 बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर पथराव किया और पिता सहित उनके दो बेटों पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Stabbing incidents on the rise in Dhamtari; five people, including a father and son, injured in two separate a
घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चाकूबाजी की लगातार दो खौफनाक वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रतन कॉलोनी में जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं, दूसरी वारदात में दानीटोला वार्ड में 5 से 6 बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर पथराव किया और बीच-बचाव करने आए एक पिता और उनके दो बेटों पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।लगातार चाकूबाजी की वारदातों से पूरे धमतरी शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पहला मामला: रतन कॉलोनी में खूनी संघर्ष, तीन आरोपी भेजे गए जेल
2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात रतन कॉलोनी में घटित हुई। यहाँ मामूली विवाद के दौरान बदमाशों ने खूनी खेल खेला। प्रार्थी चंदेश्वर ध्रुव (उम्र 25 वर्ष, निवासी दानीटोला) और उनके साथी जब वहां चल रहे विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हिंसक आरोपियों ने उन पर ही हमला बोल दिया। आरोपियों ने धारदार चाकू से प्रार्थी और उसके साथी पर वार किए, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर रतन कॉलोनी निवासी तीन आरोपियों—साहिल मसीह (26 वर्ष), नितांत मसीह उर्फ प्रिंस (26 वर्ष) और सौरभ मसीह उर्फ रिंकू (19 वर्ष) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू और लकड़ी का बत्ता भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला: दानीटोला में घर पर हमला, पिता और दो बेटों के साथ हुई मारपीट
धमतरी के दानीटोला वार्ड में भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी धनीराम साहू बीती रात अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान 5 से 6 अज्ञात बदमाशों ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया।जैसे ही घर की खिड़कियों और दरवाजों पर पत्थर लगे, धनीराम और उनके दो बेटे इस गुंडागर्दी का विरोध करने घर से बाहर निकले। बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच, बदमाशों ने अपने पास रखे चाकुओं से पिता और दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तीनों पीड़ितों को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानीटोला की इस दूसरी वारदात के पीछे की असली वजह और हमलावर कौन थे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। लेकिन 24 घंटे के भीतर हुई इन दो बड़ी चाकूबाजी की घटनाओं ने धमतरी पुलिस की गश्त व्यवस्था और अपराधियों में कानून के खौफ पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed