फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Sensational murder case solved: Lover beheaded due to illicit affair; husband and wife arrested.

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के चलते प्रेमी का सिर काटकर धड़ से किया अलग, पति-पत्नी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM IST
Sensational murder case solved: Lover beheaded due to illicit affair; husband and wife arrested.
बलरामपुर जिले के थाना पस्ता अंतर्गत डौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव का सिर धड़ से अलग कर जंगल के गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध की सूचना मिलने के महज चंद घंटों के भीतर ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

मक्का बाड़ी में मिली लावारिस स्कूटी, जंगल में पड़ा मिला कटा सिर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदौरा निवासी अमीम अंसारी ने चौकी डौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। अगली सुबह 3 अक्टूबर को उसकी स्कूटी मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली, जबकि वसीम का कोई सुराग नहीं था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी व संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी दौरान ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भीतर चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में किसी व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिनाख्त कराने पर वसीम के भाई ने कटे हुए सिर की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की।

फोन कर मिलने बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की। संदेह के आधार पर ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30 वर्ष) और उसकी पत्नी मनबासो (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपिया मनबासो और मृतक वसीम अंसारी के बीच पूर्व से अवैध संबंध थे। इसी के चलते 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने योजनाबद्ध तरीके से फोन कर वसीम को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वसीम मौके पर पहुंचा, मनबासो और उसके पति सोनू खैरवार ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत कुल्हाड़ी से वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर
डौरा पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सोनू खैरवार और मनबासो खैरवार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। डौरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले अंधे कत्ल की गुत्थी चंद घंटों में सुलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना में वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर निकली 17 किलोमीटर साइकिल रैली, अभिषेक और आरती ने मारी बाजी

05 Oct 2026

नोएडा: आम्रपाली की परियोजनाओं में सत्यापन के लिए 800 फ्लैट खरीदारों की सूची जारी, फ्लैट खरीदारों की भीड़ उमड़ी

05 Oct 2026

अमर उजाला सेवा-समर्पण और सम्मान पाने वाले अलीगढ़ के चिकित्सक यह बोले

05 Oct 2026

कानपुर: 7 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे निराला नगर के लोग, खाली गिलास और बाल्टी बजाकर जताया आक्रोश

05 Oct 2026

कानपुर: बीच सड़क पर गिरा पेड़, हादसे का खतरा

05 Oct 2026
विज्ञापन

कैथल के गांव बाता में अवैध पटाखा फैक्टरी पर सीआईए का छापा, दो आरोपी काबू; 134 पेटियां पटाखे बरामद

05 Oct 2026

विश्व पशु दिवस पर ऊना में विशेष कार्यक्रम, रेबीज रोकथाम और पशु कल्याण पर हुआ मंथन

05 Oct 2026
विज्ञापन

राजस्थान में चुनाव vs परीक्षा! शिक्षकों की बढ़ी मुश्किल

05 Oct 2026

नंगल की मीट मार्केट को शहर से बाहर करने के आदेश, कुत्ते ने नाै लोगों को काटा था

कानपुर: मंधना रेलवे स्टेशन बनेगा टर्मिनल, साल के अखिरी महीनों में शुरू हो जाएगा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का काम

05 Oct 2026

कानपुर: मंधना चौराहे पर ई रिक्शा और ठेली वालों का कब्जा

05 Oct 2026

टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन: केजीएमयू पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

05 Oct 2026

शिमला: लोअर बाजार में तहबाजारियों और नगर निगम की टीम में तकरार, बेंच लगाने का विरोध; मौके पर पुलिस तैनात

05 Oct 2026

ऊना: वन्यजीव संरक्षण से स्वास्थ्य और आजीविका तक, हिमाचल वन विभाग का जागरूकता अभियान

05 Oct 2026

मेक इन इंडिया तकनीक पर बना फायर सेफ्टी सूट, 1500 डिग्री सेल्सियस पर 190 सेकेंड तक बचाएगा

05 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली से जिला मुख्यालय कूच करेंगे सपाई, रुश्दी की अगुवाई में जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

05 Oct 2026

कानपुर: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान, मचा कोहराम

05 Oct 2026

मेरठ: वेटरन्स नोड में शौर्य संगम समारोह, जीओसी ने सुनीं भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं

05 Oct 2026

मेरठ: अलेक्जेंडर क्लब में कैविट्स लेडीज क्लब की डांडिया मीटिंग, सदस्यों ने जमकर किया डांडिया

05 Oct 2026

Video: घंटों नाव का इंतजार पड़ा भारी, अजीत ने जुगाड़ से बना ली अपनी नाव

05 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद का पुलिस पर पिटाई का आरोप, देखें क्या कहा

05 Oct 2026

अमेठी में पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसे 1012 बदमाश, पहुंचे सलाखों के पीछे

05 Oct 2026

लखनऊ के राष्ट्रीय पुस्तक मेले में 'क से कवि क से कविता' काव्य संग्रह का लोकार्पण

05 Oct 2026

Video: आलम बाग डिपो की बस का इंजन गर्म हुआ, दूसरी बस से भेजी गई सवारी

05 Oct 2026

Video: UPSSSC JE का रिजल्ट जारी करने की मांग, पिकप भवन पर अभ्यर्थियों का धरना

05 Oct 2026

कानपुर देहात: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत से मचा कोहराम

05 Oct 2026

ऊना में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू, 15 पंचायतों के करीब 150 प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

05 Oct 2026

कुल्लू में 150 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, रेडक्रॉस सोसायटी ने बढ़ाया मदद का हाथ

05 Oct 2026

सुभाष वरमानी बोले- ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, 8 अक्टूबर को सोलन में रोष रैली करेगा INDIA गठबंधन

05 Oct 2026

लखनऊ में पक्का पुल से डालीगंज की तरफ आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed