यूपी की लोकसभा सीटों से अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट, देखिए हर जिले में कैसा रहा वोटरों का उत्साह
उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। इन लोकसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान अभी तक सहारनपुर में हुआ है। सहानपुर में तीन बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। उधर, कैराना लोकसभा सीट पर मतदान की चाल थोड़ी धीमी चल रही है। इनके अलावा मुजफ्फरनगर, बिजनौर और नगीना सीट पर भी कोई तेजी देखने को नहीं मिली है।
सहारनपुर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 53.31
विधानसभा मतदान
बेहट 58.77
सहारनपुर नगर 49.52
सहारनपुर देहात 56.01
देवबंद 50.56
रामपुर मनिहारान 52.01
कैराना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 53.02
नकुड़ 56.25
गंगोह 49.79
बिजनौर जनपद में नूरपुर में आसपा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद मतदान केन्द्रों पर छोटी पर्चियों से मतदान न करने की शिकायत पर खालसा इंटर कॉलेज के बूथों पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज कराते हुए पर्चियों से मतदान कराने और ईवीएम मशीनों के लेट शुरू होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जनता का रुझान 70 % अपने पक्ष में होना बताते हुए नगीना लोकसभा सीट पर बदलाव की बात कही।