{"_id":"57066c904f1c1b5b18c81155","slug":"weather-will-be-dry-on-friday-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में तेज हवाएं और बौछारें, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में तेज हवाएं और बौछारें, मौसम हुआ सुहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में बृहस्पतिवार शाम चली तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहाना हो गया। देर शाम राजधानी में अचानक तेज हवाएं चलीं और साथ ही हल्की बौछारें भी पड़ीं।
विज्ञापन
वहीं दो दिन पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर रहने के बाद शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। राजधानी में दोपहर तक आसमान साफ रहने के बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। उधर, बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी में हल्की बारिश की वजह से तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रदेश में बृहस्पतिवार को कई जगहों पर सुबह से ही बादल छाए रहे। कई जगहों पर दिन में हल्की बारिश हुई। राजधानी में भी सुबह से आंशिक बादल के बाद दोपहर के वक्त कई जगहों पर बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश और तेज हवाओं की वजह से राजधानी के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आ गई।
विज्ञापन
रात का पारा भी गिरा
बुधवार के 32.6 डिग्री के मुकाबले बृहस्पतिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार के 19 डिग्री के मुकाबले बृहस्पतिवार की रात का तापमान 18.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में दोपहर तक आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं।