फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anger over not bringing declared districts into existence

घोषित जनपदों को अस्तित्व में न लाने पर आक्रोश

Fri, 20 Aug 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Anger over not bringing declared districts into existence
वर्ष 2011 में घोषित जनपदों को अस्तित्व में लाने के लिए 24 अगस्त को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में चार नये जनपदों के गठन की घोषणा की थी। इसके लिए प्रदेश के अन्य जनपदों का आकार कम किया गया था। नए जनपदों मे यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट शामिल थे। घोषणा के 10 वर्ष बाद भी उक्त चारों जिले अस्तित्व में नहीं आए हैं। संयुक्त जनपद (घोषित) संघर्ष समिति इन जनपदों को अस्तित्व में लाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है। इसके लिए कई बार आंदोलन भी किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर संघर्ष समिति आंदोलन करने जा रही है। संयुक्त जनपद (घोषित) संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बल चंद कुमाईं ने बताया कि संघर्ष समिति 24 अगस्त को सभी घोषित जनपदों में मशाल जलूस निकालेगी। अब्बल चंद कुमाई ने कहा कि जब तक घोषित जनपदों को अस्तित्व में नहीं लाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed