Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Heavy military aircraft flying over houses; demand for relocation

Uttarkashi News: मकानों के ऊपर से गुजर रहे भारी सैन्य विमान, पुनर्वास की मांग

Wed, 18 Nov 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Nov 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Heavy military aircraft flying over houses; demand for relocation
फोटो सहित
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़।
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे से वायुसेना के भारी विमानों की लगातार लैंडिंग और टेकऑफ ने आसपास की आबादी की चिंता बढ़ा दी है। विशेषकर रनवे के लैंडिंग प्वाइंट से सटे सुलीठांग मोहल्ले के लोग विमानों की बेहद नजदीक से होने वाली आवाजाही के चलते भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की ठोस योजना बनाने की मांग की है।
हवाई अड्डे के वायुसेना को हस्तांतरित होने के बाद यहां हरक्यूलिस, एएन-32 और सी-295 जैसे भारी सैन्य विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास होता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विमान आबादी के बेहद नजदीक से गुजरते हैं। इस दौरान होने वाली तेज आवाज से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को परेशानी होती है। विमानों की उड़ान के समय घरों की छतों पर खड़ा होना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों की चिंता इसलिए भी गंभीर है कि हवाई अड्डे के आसपास मेरी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माता स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और बिरजा इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान हैं, जहां करीब तीन से चार हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अलावा यूजेवीएनएल कॉलोनी और घनी आबादी भी हवाई पट्टी के नजदीक स्थित है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कोमल चौहान, पूर्ण सिंह रावत, मुकेश नेगी, रणवीर पंवार, आदित्य परमार आदि लोगों ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से इस क्षेत्र का तकनीकी आकलन कराया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित भवनों और परिवारों के संबंध में दीर्घकालिक समाधान निकालने की मांग की। इधर, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में है। नागरिक उड्डयन विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed