{"_id":"6b001e39029c6659fd0bd6dc","slug":"basic-amenities-in-janakichatti-came-to-a-halt-as-soon-as-the-portals-closed-uttarkashi-news-c-5-1-drn1019-1116241-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कपाट बंद होते ही जानकीचट्टी में ठप हुईं बुनियादी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कपाट बंद होते ही जानकीचट्टी में ठप हुईं बुनियादी सुविधाएं
Fri, 20 Nov 2026 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों में नाराजगी, कहा-क्षेत्र में भालू की बनी है दहशत
करोड़ों की आय के बावजूद शीतकाल में क्षेत्र की नहीं ली जा रही सुध
संवाद न्यूज एजेंसीबड़कोट। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होते ही यात्रा के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठप हो गई हैं। ग्रीष्मकालीन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं को अब एक-एक कर बंद किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को हटाने के साथ ही स्ट्रीट लाइट की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है।
भालू की लगातार आवाजाही के बीच रोशनी की व्यवस्था बंद होने से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने इसे शीतकालीन यात्रा की तैयारियों के दावों के विपरीत बताते हुए जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोमेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने कहा कि कपाट बंद होने के बाद जानकीचट्टी में सफाई के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। वहीं यात्रा सीजन में लगाई गई स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से भालू की आवाजाही लगातार बनी है। ऐसे में रात में अंधेरे में आवाजाही लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर प्रशासन शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने और बेहतर व्यवस्थाओं के दावे कर रहा है दूसरी ओर प्रमुख पड़ाव पर सफाई और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि छह महीने की यात्रा से करोड़ों की आय के बावजूद शीतकाल में क्षेत्र की सुध क्यों नहीं ली जा रही है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत ने बताया कि स्ट्रीट लाइट जिला पंचायत की हैं या उरेडा की इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। सफाई व्यवस्था के लिए बीच-बीच में अभियान चलाया जाएगा।