फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand heavy rain disaster

उत्तराखंड में फिर होगा तबाही का तांडव

Tue, 09 Jul 2013 01:50 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand heavy rain disaster

उत्तराखंड में पिछले महीने आई आपदा से अभी राज्य के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे पहले ही फिर से तबाही के संकेत मिलने लगे हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश से अलग-अलग घटनाओं में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार की रात भी तेज बारिश हुई। जिसके बाद पिंडर घाटी की संचार सेवा ठप हो गई है। उर्गम घाटी में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। स्थानीय लोग टेंटों में रात बिता रहे हैं। क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण के लिए गई प्रशासन की टीम आधे भी रास्ते से वापस लौट चुकी है।
विज्ञापन


टिहरी बांध का जलस्तर बढ़ा

बदरीनाथ हाईवे सोमवार दोपहर बाद गडोरा के पास हाईवे पर खिसक कर आई चट्टान के कारण्ा बंद पड़ा है। जबकि भारी बारिश के कारण टिहरी बांध का जलस्तर आरएल 785.25 मीटर पहुंच चुका है। बारिश्ा के कारण्ा चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह यातायात के लिए बंद था। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तराखंड आपदा की पल-पल अपडेट


अगस्त्यमुनि में बाढ़ प्रभावितों ने पूरी रात जागकर गुजारी। जबकि उडरी गांव में डायरिया से एक और महिला की मौत हो गई। इसी गांव के उल्टी-दस्त से पीड़ित पांच ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुलदार ने निवाला बनाया

इसी बीच एकेश्वर ब्लाक के मनकोट गांव वृद्धा को गुलदार ने निवाला बना लिया। सोमवार की रात को टार्च के उजाले से लघु शंका को घर से बाहर गई वृद्धा को इसी दौरान गुलदार ने आंगन से उठा लिया। वृद्घा का शव घर से आधा किमी दूर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed