फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods

पूर्वजों के बसाए गांव में नहीं रहना चाहते लोग

Tue, 09 Jul 2013 03:07 PM IST
वेद विलास उनियाल
वेद विलास उनियाल Updated Tue, 09 Jul 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

उत्तराखंड की पहाड़ियों में जो लोग अब तक अपने घर गांव का मोह पाले हुए थे, वो भी अब पलायन करना चाहते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में टिहरी और पौड़ी से तो पहले भी पलायन होता रहा, लेकिन सीमांत क्षेत्र चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी से भी लोगों ने भी अब अपने और पूर्वजों के बसाए गांव को आखिरी प्रणाम करने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

1971 में विरही ताल टूटने और समय-समय पर युद्ध की विभीषिकाओं से भी जिन लोगों का हौसला नहीं टूटा था, वो अब पूरी तरह टूट गए हैं। अब गांवों में असुरक्षा और जीवन यापन के गहरे संकट को देखते हुए वह किसी भी तरह पहाड़ों से निकलना चाहते हैं। वह यही चाहते हैं कि पहले किसी भी तरह  मैदानी इलाकों में जाकर बस जाएं।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर पलायन कभी नहीं हुआ
उत्तराखंड में लोग रह-रह कर तो पलायन करते रहे हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर एक साथ पलायन कभी नहीं हुआ। इनमें भी सीमांत चमोली, रुद्रप्रयाग के लोगों ने पलायन में बहुत रुचि नहीं दिखाई। लेकिन इन दोनों जिलों के करीब दो हजार गांवों में अब यही सवाल खड़ा हुआ है कि आखिर इन गांवों में हम रहकर क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में भी लगभग पांच सौ गांव तो बेहद संवेदनशील हैं। उनके विस्थापन को लेकर बार बार बात होती रही है, फि र सब फाइलों में ही दब कर रह गई है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह चौधरी जंगली का कहना है कि अब गांवों में रहने के बारे में कोई नहीं सोच रहा है।

उत्तराखंड राज्य का निर्माण बिना किसी योजना के हुआ है। लोगों ने बहुत संयम के साथ अपने को गांव में बनाए रखा। लेकिन अब उनका गांव में बने रहना बहुत मुश्किल हैं। नीचे नदी बह रही है और ऊपर वन विभाग की नीतियां लोगों के लिए अड़चन पैदा कर रही है। साथ में बार-बार आती प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है। अब कोई गांवों में बसने के बारे में नहीं सोच रहा।

खतरनाक स्थितियों से जूझते रहे

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं आती रही हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदाएं बड़े पैमाने पर पलायन का कारण नहीं बनी। रोजगार की कमी पलायन की बड़ी वजह बनी। जबकि पहाड़ों की प्राकृतिक आपदाओं की चुनौती का सामना वे अपने ढंग से करते रहे। आज की तरह तमाम साधन न होने पर भी वह खतरनाक स्थितियों में भी जूझते रहे।

विरही बाढ़, उत्तरकाशी का भूकंप और वरुणावत जैसी आपदाओं के वाबजूद लोगों ने घर-गांव नहीं छोड़े। यहां तक कि  भूकंप में उत्तरकाशी के डिडसारी में कई लोगों के मारे जाने पर गांव के लोग एक विस्थापित गांव में तो रहने लगे। लेकिन बाद में फिर अपने गांव लौट गए और उजडे़ घरों को फिर से बनाकर रहने लगे। लेकिन डिडसारी के लोग अब हमेशा के लिए गांव छोड़ना चाहते हैं।


अब पलायन की जरूरत है
इसी तरह केदारघाटी में गौरीगांव, सेमी, विजय नगर, सुमाड़ी बाजार, चाका और सिल्ली के लोग अब गांव छोड़ना चाहते हैं। सेमी और गौरीगांव में तो जमीन धंस रही है। कई गांवों को मंदाकिनी ने उजाड़ बना दिया है। पर्यावरणविद महावीर सिंह का कहना है कि पहले पहाड़ों में पलायन को बुरा मानते थे। कोई मजबूरी में ही पलायन करता था। लेकिन अब तो इसकी जरूरत है।

बिना पलायन किए लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। पलायन आसान नहीं है, लेकिन इसके सिवा कोई चारा भी नहीं है।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed