फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maharashtra Governor BS Koshyari in Rudrapur

सफलता के लिए कड़ा परिश्रम और धैर्य जरूरी : कोश्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor BS Koshyari in Rudrapur
लालपुर में कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने लालपुर स्थित देवस्थली विद्यापीठ शिक्षण संस्थान का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए धैर्य, कड़ा परिश्रम करना होता है जिसके फलस्वरूप निश्चित रूप से हम जीवन में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

देवस्थली विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल ने किया। कहा कि विद्यार्थियों को देश की महान विभूतियों के व्यक्तित्व के बारे में पढ़कर उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। विद्यार्थियों को ऐसे कार्य करना चाहिए कि वे शिक्षा के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में और लोगों के दिलों में भी स्थान बना सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि देश को 2025 तक देश को टीबी (क्षय रोग) मुक्त करना है। राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए जो व्यक्ति सक्षम है उन्हें एक मरीज को गोद लेना चाहिए और उसके बेहतर व गुणवत्ता युक्त खानपान का ध्यान रखें। सामूहिक प्रयास से ही हम देश को टीबी मुक्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, राकेश सिंह, देवस्थली विद्यापीठ के एमडी मनिंद्र सिंह कोश्यारी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरसी चौधरी, कैंपस डायरेक्टर डॉ. सीएस मेहता, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ. एसके गुप्ता, प्रिंसिपल बीएड डॉ. एके वशिष्ठ, एचओडी फार्मेसी डॉ. मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ओमैक्स सोसायटी में किया कोश्यारी का स्वागत
रुद्रपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नगर आगमन के दौरान उनके ओमैक्स रिवेरा सोसायटी पहुंचने पर युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने गणमान्य लोगों के साथ उनका स्वागत किया। वहां शिव कुमार अग्रवाल, रोहताश बत्रा, ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, राजेंद्र गिरिधर, संजीव अरोरा, कृपाल सिंह, सचिन कटारिया, जगजीत सिंह, लवी नरूला, पीयूष भाटिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed