फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers and ward residents expressed outrage over the poor condition of the road.

Udham Singh Nagar News: मार्ग की बदहाली पर किसानों और वार्डवासियों ने जताया आक्रोश

Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers and ward residents expressed outrage over the poor condition of the road.
गदरपुर। गदरपुर के वार्ड 11 में मिनी बाईपास की बदहाली से आक्रोशित किसानों और वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड 11 की सीमा से सटी यह सड़क मुकंदपुर-करतारपुर माइनर के साथ निकलती है। इस मार्ग से करीब 40 परिवार और छह पोल्ट्री फार्म जुड़े हुए हैं।सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोल्ट्री फार्मों पर सामान पहुंचाने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से किसानों, स्थानीय परिवारों, व्यापारियों को लाभ मिलेगा। वहां मोहम्मद शानू, बड़े चौधरी, अली मोहम्मद, सज्जाद हुसैन, इरफान अली, अफसर अली और साजिद अली समेत कई लोग मौजूद रहे। नगरपालिका के ईओ कैलाश सिंह पटवाल ने बताया कि संबंधित मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed