फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The auspicious moment has arrived; Krishna Kanhai has taken birth.

Udham Singh Nagar News: शुभ घड़ी आई, जन्म लियो कृष्ण कन्हाई

Sat, 05 Sep 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The auspicious moment has arrived; Krishna Kanhai has taken birth.
सितारगंज। नगर शुक्रवार को हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंज उठा। चारों तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम दिखाई दी। मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते दिखे और बांके बिहारी के दर्शनों के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

नगर के मौनी बाबा मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, भूमिया मंदिर, शिव मंदिर सहित श्री दुर्गा ज्योति पीठ मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई और जागरण का आयोजन किया गया। साथ ही, लड्डू गोपाल को विशेष मिठाइयों और पकवानों का भोग लगाया गया। वहां संजय गोयल, शिवकुमार मित्तल, महेश मित्तल, भीमसेन गर्ग, नरेश कंसल, शीतल सिंघल, कपिल मित्तल, मुकेश गर्ग आदि थे। संवाद
विज्ञापन

--
कान्हा-राधा के बाल स्वरूपों ने मोहा मन
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सनातन धर्म युवा मंच की ओर से आयोजित नटखट कान्हा और प्यारी राधा बाल स्वरूप प्रस्तुति में 102 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कान्हा और राधा के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने श्रद्धालुओं और अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी और युवा मंच अध्यक्ष संजीव झाम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में पहुंचे बच्चों की मासूम अदाओं और उत्साह से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन मोनिका भुड्डी, सोलकी अनेजा और देवांगनी तनेजा ने किया। पांच वर्ष तक की आयु वर्ग में अविराज गगनेजा प्रथम, आरम्या गाबा द्वितीय और गुरताज सिंह तृतीय रहे। पांच से दस वर्ष वर्ग में अवनी बादलानी प्रथम, गौरी द्वितीय और अविराज सुखीजा तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन श्रृंखला चावला और सहायक दीपांशु ने किया। वहां राजकुमार भुड्डी, समन मुंजाल, कृष्णलाल सुधा, अशोक हुड़िया, विजय छाबड़ा, अशोक भुड्डी, सोमनाथ छाबड़ा, लेखराज भुड्डी, अंकित खेडा, हिमांशु सुखीजा और आशीष शाही मौजूद रहे। संवाद
--
नन्हा रुहान जैदी बना आकर्षण का केंद्र
किच्छा। नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर, खाटू श्याम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे।
इस दौरान मुस्लिम परिवार का नन्हा बालक रुहान जैदी शुक्रवार को कान्हा की पोशाक में बांसुरी थामकर सोशल मीडिया पर छाया रहा। रुहान अभी नर्सरी में पढ़ता है। रुहान के पिता नाजिम जैदी व माता रूही ने बताया कि वे जन्माष्टमी से पहले ही बच्चे के लिए कान्हाजी की ड्रेस ले आए थे। स्वयं रुहान के चाचा चांद जैदी ने इसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर सझा कर लिखा कि यही वह भारत है जहां आस्था भिन्न हो सकती हैं लेकिन प्रेम सबका एक है। सभी अमन पसंद लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए लिखा कि अल्लाह सबको बेहिसाब खुशियां दे। संवाद
-
यशोदा के लल्ला के जन्म से पहले बरसे मेघ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार शाम रुद्रपुर में मौसम ने ऐसा रंग बदला कि लोगों की जुबां पर एक ही बात थी कि कान्हा के जन्म से पहले ही मेघों ने उनकी अगवानी कर दी। शाम करीब छह बजे अचानक आसमान बादलों से घिर गया और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई।
जन्माष्टमी के उल्लास के बीच हुई बारिश ने शहर के माहौल को भक्ति और रोमांच से भर दिया। दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल शहरवासियों को बारिश ने जहां राहत दी। वहीं, श्रीकृष्ण जन्म के कुछ घंटे पहले हुई इस बारिश को श्रद्धालुओं ने धार्मिक मान्यता से जोड़कर देखा। लोगों का कहना था कि द्वापर युग में भी श्रीकृष्ण जन्म के समय बारिश और यमुना के उफान का उल्लेख मिलता है।
ऐसे में जन्म से पहले मेघों का बरसना महज मौसम का बदलाव नहीं बल्कि कान्हा के आगमन का शुभ संकेत जैसा महसूस हुआ। बारिश के बावजूद मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां जारी रहीं। मंदिरों में सजी झांकियां, रोशनी और फूलों की सजावट बारिश के बीच और आकर्षक नजर आई। श्रद्धालु भीगते हुए भी मंदिरों की ओर पहुंचते रहे।
--
खटीमा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
खटीमा/मझोला। खटीमा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। नगला तराई ग्राम सभा के दमगड़ा गांव स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। शाम के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श रामलीला कमेटी ने अपनी सहभागिता की। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण व राधा की वेभभूषा में नजर आए। वहां पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह सामंत, पीतांबर पांडेय, मनोहर थापा, जगमोहन धामी, पंडित दिवाकर भट्ट, पूजा धामी, नेहा मुडेला, नीमा कलौनी, पीतांबर कलौनी, बसंत भट्ट, रमेश तिवारी, राहुल शर्मा, आदि थे।
इधर, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कंजाबाग स्थित ब्यानधुरा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही कंजाबाग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहां सभासद गोकुल ओली, गोविंद बल्लभ गहतोड़ी, घनश्याम सनवाल, शिप्रा जोशी, ममता ओली, कमला जोशी, बहादुर मेहरा, दीपक जोशी, रोहित शर्मा आदि थे। कंजाबाग स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भी शाम के समय भजन कीर्तनों का आयोजन हुआ।
इधर, मझोला के ग्रामसभा नौसर में तीन मंदिरों पर जन्माष्टमी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहां पर अरविंद कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, राज नारायण मौर्य, रामलाल मौर्य, जागेश्वर, अशोक मौर्य, जय सिंह, जय सिंह, अर्जुन सिंह, रुस्तम सिंह राणा, हरबंस सिंह, राजेश सिंह, सुखदेव सिंह, अमित सिंह, महेश सिंह, प्रमोद कुमार, करण सिंह, हरपाल सिंह आदि थे। संवाद
फाेटो-04 केटीएम 01पी- खटीमा के दमगड़ा स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में बच्चे। स्रोत : ग्रामीण
--
मंदिरों में गूंजे कान्हा के जयकारे
धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास से मनाया जन्मोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को शहर में धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे।
इस दौरान शहर के मोटेश्वर महादेव मंदिर, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, नागनाथ मंदिर, बांसियोवाला मंदिर, श्री गंगे बाबा मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, गायत्री देवी मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर और गीता भवन में सुंदर झांकियां सजाई गईं। मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और झांकियों के दर्शन किए।
आयोजकों ने प्रसाद का वितरण भी किया। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं घरों में श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर लड्डू गोपाल को सुंदर वस्त्रों से सजाया और पंचामृत व पंजीरी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। देर रात व्रत का पारण किया गया। द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर में जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
पंडित विष्णु गोस्वामी ने हवन-पूजन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मुख्य सेवक अजय चौहान, अक्षय नायक, विजेंद्र चौहान, गरिमा गोस्वामी आदि श्रद्धालु थे। उधर, शिखर पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाक में आए। स्कूल प्रबंधक अश्वनी कुमार वर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी।
-
मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने उमड़े लोग
बाजपुर। जन्माष्टमी पर श्री शनिदेव मंदिर, बड़े शिव मंदिर, तीन मंदिर, श्री बाला जी घाटा मंदिर, मंडी समिति स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। देर रात तक झांकियां देखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्री शनिदेव मंदिर परिसर में बनाई गई बर्फीली गुफा को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे। गांव बरहैनी स्थित दशमेश जूनियर हाई स्कूल मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के भजन और गीत-संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जतिन सैनी की टीम ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता जीती। टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद

-
श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में खूब झूमे नन्हे-मुन्हे बच्चे
बाजपुर। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नन्हे मुन्हे स्कूली बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित दही हांडी और राधा-कृष्ण के मनमोहक प्रसंगों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहां डलविंदर कौर, नीलम सूर्यवंशी, श्वेता गुप्ता, मीना सेठ, रेखा उपाध्याय, रितु प्रजापति, कुलदीप कौर, रिंकी शर्मा, मुस्कान, राधिका, जोहरा, प्रीति अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed