फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jitendra visited 12 Jyotirlingas by bicycle.

Udham Singh Nagar News: जितेंद्र ने साइकिल से भ्रमण कर 12 ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

Thu, 30 Apr 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jitendra visited 12 Jyotirlingas by bicycle.
सुल्तानपुर पट्टी। नगर के मोहल्ला नेता नगर के रहने वाले 22 वर्षीय जितेंद्र सैनी (जीतू) ने साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की लंबी यात्रा का संकल्प पूरा कर लिया है। उन्होंने 11 जुलाई 2025 को अपने गांव सुल्तानपुर पट्टी से साइकिल से यात्रा शुरू की। वह शनिवार को यात्रा पूरी कर घर पहुंचेगे।
विज्ञापन


जितेंद्र ने 372 दिनों में 13,500 किमी साइकिल चलाकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। वह दिन भर में 70-75 किलोमीटर साइकिल चलाते थे और रास्ते में मंदिरों या धर्मशालाओं में आराम के लिए रुकते थे। जितेंद्र ने भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा में सोमनाथ (गुजरात), महाकालेश्वर (मध्य प्रदेश), ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश (नर्मदा नदी के द्वीप पर) केदारनाथ उत्तराखंड, भीमाशंकर महाराष्ट्र, काशी विश्वनाथ उत्तर प्रदेश, त्र्यंबकेश्वर महाराष्ट्र, वैद्यनाथ झारखंड, नागेश्वर गुजरात, रामेश्वरम तमिलनाडु, घृष्णेश्वर महाराष्ट्र में दर्शन करके अपना संकल्प पूरा किया। जितेंद्र की साइकिल गुजरात के अहमदाबाद में खराब हो गई थी। अहमदाबाद के एक युवक ने उसे नई साइकिल देकर यात्रा की शुरुआत कराई थी। उसने ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद परिवार, दोस्तों और रिश्तेदार किसी की याद नहीं आई और मन शिव भक्ति में लीन हो गया था। शनिवार को जितेंद्र सैनी यात्रा के साथ घर पहुंचेगे। जितेंद्र सैनी की यात्रा के बीच में दादी का देहांत हो गया था और बहन की शादी भी हुई थी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed