फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   women commit suicide in rudrapur

कमेटी के कर्ज से परेशान महिला ने की खुदकुशी

Tue, 09 Oct 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 09 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
women commit suicide in rudrapur
suicide

ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने कमेटी के करीब दो लाख के कर्ज से परेशान होकर खुदखुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप निवासी संतोष महतोष पेशे से रिक्शा चालक है। संतोष की पत्नी कंचन ने मोहल्ले की ही एक कमेटी में हिस्सा लिया था। सोमवार देर रात कंचन ने पड़ोस में रहने वाले अपने भाई इंद्रजीत के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


मृतका के पुत्र संजीव ने बताया कि कुछ समय से उसकी मां कमेटी की ओर से लिए गए करीब दो लाख के कर्ज को लेकर परेशान थी। शाम को पड़ोस में रहने वाले मामा इंद्रजीत अपने बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में गए थे। इस बीच मां मामा के घर चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद भी जब मां नहीं आई तो वह मामा के घर गए। वहां मां फंदे पर लटकी थी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि कंचन कमेटी के कर्ज को लेकर परेशान थी। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो लाख का कर्ज दिए जाने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed