फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wheels stolen from the vehicle

ट्राले को जैक पर खड़ा कर पहिए चुराए

Sun, 22 Oct 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 22 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

हिमाचल से बाइक लेकर काशीपुर आए ट्राले को जेक पर खड़ा कर चोर दो पहिए चुरा ले गए। उधर, बसपा नेता के गैराज से एक कार और एक पिकप से बैटरे और तार चोरी कर लिया। दोनों मामलों की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


गुड़गांव (हरियाणा) निवासी नितिन कुमार का ट्राला (एचआर-55एबी/9749) बीती 18 अक्तूबर को नालागढ़, हिमाचल से बाइक लादकर बाजपुर रोड स्थित टीवीएस शोरूम पर आया था। वहां रात में गाड़ियां उतारने के बाद चालक इरफान ने ट्राले को शोरूम के सामने खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


चालक इरफान और सहायक मेजर रात को ट्राले में ही सो गए। रात में चोरों ने ट्राले मेें जेक लगाकर दो पहिए खोल लिए। रिम समेत दोनों पहियों की कीमत करीब एक लाख बताई गई है। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने भी घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है। चालक की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम के सीसीटीवी खराब होने के कारण घटना का कोई सुराग नहीं लग सका है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। उधर, शुक्रवार रात चोरों ने मोहल्ला पंजाबी सराय स्थित बसपा नेता अशरफ सिद्दीकी के गैराज में खड़ी सेंट्रो कार और पिकप की बैटरी और तार चुरा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed