{"_id":"57a09bc14f1c1bc3762b8d1a","slug":"the-funeral-prayers-in-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी पूजा को अंतिम विदाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नम आंखों से दी पूजा को अंतिम विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नम आंखों से दी पूजा को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में हादसे में जान गंवाने वाली एथलीट पूजा कुमारी को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जिसमें परिजनों के साथ ही साथी भी फफक पड़े। शनिवार को एथलीट पूजा की फोटो खिंचवाने के चक्कर में भोपाल के साईं एक्सीलेंस सेंटर के तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा था, वहीं साथी भी गमगीन थे।
विज्ञापन
सोमवार आधी रात को भोपाल से शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीखपुकार से मातम पसर गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पूजा के घर एकत्र हुए। शव यात्रा निकलते समय परिजन और पूजा के साथी एथलीट की आंखें नम थी। लोगों ने मृतका के पिता बलवीर सिंह, माता जगवती देवी और अन्य परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
उत्तराखंड एथलीट संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने शव पर तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सलामी दी। शव यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने बेहद नम आंखों से पूजा को आखिरी विदाई दी। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय नारे भी गूंजते रहे। बेहद गमगीन माहौल में पूजा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष अनिल सारस्वत, जिला उपक्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, साईं एथलेटिक्स कोच चंदन सिंह नेगी, सरफराज चौधरी, विजय चौधरी, रमेश खर्कवाल आदि थे।
पूजा की याद में हर साल होगी क्रास कंट्री
उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने पूजा की स्मृति में हर साल 30 जुलाई को क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि क्रास कंट्री में दिया जाने वाला सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त होगा।