फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tahseeldar's transfer in Rudrapur

फर्जी नामांतरण के आरोपी प्रभारी तहसीलदार का रुद्रपुर तबादला

Tue, 04 Sep 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Updated Tue, 04 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन

नगर के होटल सितार इंटरनेशनल की जमीन का फर्जी नामांतरण करने के आरोप में फरार सितारगंज के प्रभारी तहसीलदार और नानकमत्ता उप तहसील के नायब तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल को डीएम ने रुद्रपुर तहसील के नायब तहसीलदार पद पर स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर नायब तहसीलदार योगेश कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


नगर के होटल सितार इंटरनेशनल की भूमि के फर्जी नामांतरण के मामले में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने प्रभारी तहसीलदार नानकमत्ता के नायब तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल और राजस्व उप निरीक्षक राम अवतार को दोषी माना था। जांच के बाद प्रभारी तहसीलदार ग्वाल को निलंबित करने की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


साथ ही राजस्व उप निरीक्षक राम अवतार को निलंबित कर दिया था। इधर, कोतवाली पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं, एसडीएम ने 31 अगस्त को प्रभारी तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल और राजस्व उप निरीक्षक राम अवतार के बिना सूचना एवं अवकाश के अनुपस्थित रहने पर वेतन आहरित होने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एडीएम नजूल जगदीश चंद्र कांडपाल ने बताया कि डीएम डॉ. खैरवाल के आदेश पर उप तहसीलदार ग्वाल को रुद्रपुर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर योगेश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति के आदेश दिए हैं। बताया कि नायब तहसीलदार ग्वाल ने नानकमत्ता उप तहसील का चार्ज नहीं दिया तो वर्मा को एकतरफा कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed