{"_id":"5a60e9d44f1c1b81268b5267","slug":"rape-marriage-abortion-and-then-thrown-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार, शादी, गर्भपात और अब घर से निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार, शादी, गर्भपात और अब घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुराचार करने और पंचायत के फैसले पर निकाह होने के 10 दिन बाद जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। उसने ससुरालियों पर उसे पीटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी नवविवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि लक्ष्मीपुर पट्टी मंझरा निवासी एक युवक उसके साथ कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग करने आता था। पीड़ित के अनुसार पांच माह पहले घर छोड़ने के बहाने आरोपी ने उसे कार में बैठा लिया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार कर उसकी वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद भी आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। गर्भवती होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। बाद में एक जनप्रतिनिधि के घर पर दोनों पक्षों के पंचायत हुई, जिसमें निकाह पर सहमति बनी। 12 अक्तूबर 2017 को उनका निकाह हो गया। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि 23 अक्तूबर को जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया और एक पखवाड़े पूर्व परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में भी मामले की शिकायत की है।