{"_id":"5ced7dacbdec22071a3898e8","slug":"misconceptions-made-by-malafide-filed-a-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने रामपुर निवासी एक युवक पर निकाह का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो खींचकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में उसके घर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
कोतवाली में दी तहरीर में शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने कहा है कि पांच साल पहले ग्राम छितरिया थाना बादली टांडा रामपुर निवासी उस्मान से उसकी दोस्ती हुई थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। कई बार मुलाकात के दौरान उस्मान ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से अश्लील फोटो भी खींच लिए। इन फोटो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता था और बालिग होने पर निकाह का भरोसा देता था। इसी बीच बालिग होने पर निकाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने कई बार उसे टरका दिया।
विज्ञापन
बीते 15 मई को आरोपी ने उसे फोन कर रुद्रपुर बस स्टैंड बुलाया था। वहां आरोपी का भाई इमरान उसे दिल्ली ले गया और वहां से उसे अजमेर की बस में बिठा दिया। अजमेर पहुंचने पर उसे उस्मान मिला और शादी की व्यवस्था करने की बात कहकर उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।
काफी समय तक जब वह नहीं लौटा तो वह भटकने के बाद गदरपुर लौटकर आई। जब उसने उस्मान से संपर्क किया तो पता चला कि उसने कही और निकाह कर लिया है। उस्मान ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ ललित मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम घर और अन्य ठिकाने पर दबिश के लिए भेजी गई है।