फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing on whistle blowing, woman injured

मुखबिरी को लेकर फायरिंग, महिला घायल

Wed, 30 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 30 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 Firing on whistle blowing, woman injured
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

एक पक्ष ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मुखबिरी का आरोप लगाकर फायरिंग कर दी। हाथ में छर्रे लगने से एक महिला घायल हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


ग्राम ठंडा नाला निवासी अहमद पठान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मंगलवार रात को अपने घर जा रहा था। रास्ते में मिला गांव का मोहम्मदीन और उसके साथी उसको पुलिस का मुखबिर बताकर गाली गलौच करने लगे। मना करने पर झगड़े पर उतारू हो गए। मोहम्मदीन ने तमंचे से उस पर फायरिंग कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर कई ग्रामीण आसपास इकठ्ठे हो गए। इसमें उसकी पत्नी नजीर बेगम भी वहां पहुंच गई। हाथ में छर्रे लगने से वह भी घायल हो गई। 
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। अहमद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मोहम्मदीन, इकबाल पुत्र माहम्दीन, लताफत, रफात पुत्रगण नत्थूदीन के विरुद्ध धारा 307, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं मोहम्मदीन ने भी दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को कोटद्वार एसओजी टीम ने गांव के रफाकत उर्फ भुत्ता को चेन स्नेचिंग के मामले में उठा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी खुन्नस में दोनो पक्षों में विवाद हुआ। सूचना पर प्रशिक्षु डिप्टी एसपी शेखर चंद सुयाल और चौकी प्रभारी योगेेश कुमार ने मंगलवार रात को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि पांच छह राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस को मौके पर खाली खोखे बरामद नहीं हुए हैं। वहीं फायरिंग की घटना से ठंडा नाला और क्षेत्र में दहशत बनी थी।


ठंडे नाले में जल्द ही होंगे सत्यापन

प्रशिक्षु डिप्टी एसपी शेखरचंद सुयाल ने बताया कि लगातार कई अनैतिक कार्यों में इस गांव के कई लोगों की संलिप्तता पाई जा रही है। जल्द ही इस गांव के लोगों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed