{"_id":"57a0e7214f1c1bc3762b91f7","slug":"egg-trader-shot-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडा व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडा व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो :
दुकान बंद कर बेटे के साथ बाइक में घर लौट रहे अंडा कारोबारी को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
महुवाडाबरा निवासी हाजी शमशाद (50) की जसपुर में अंडे की दुकान है। मंगलवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद वे अपने बेटे शानू के साथ बाइक में बैठकर घर जा रहे थे। बाइक को शानू चला रहा था। सूत मिल के पास अचानक बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रुकवाई और तमंचे से शमशाद की कनपटी के पास गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से शमशाद लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़े। शानू ने आसपास के लोगों की मदद से पिता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। शमशाद को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर व्यापारियों के साथ ही बड़ी संख्या में महुवाडाबरा के लोग भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बाइक सवार हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। घटना से व्यापारियों में गुस्सा है।