फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   davory murderd

दहेज हत्या में चार लोगों को उम्रकैद

Sat, 31 Jan 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह Updated Sat, 31 Jan 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दहेज हत्या में एक महिला सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी को 20-20 हजार रुपया अर्थदंड किया।
विज्ञापन



शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश शंकरराज की अदालत ने दहेज हत्या के आरोप में सुभाषनगर निवासी दिलबाग सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्रगण गुलशन सिंह, गुलशन सिंह पुत्र चंदन सिंह, सुरजीत कौर पत्नी गुलशन सिंह को दोषी पाया और सजा सुनाई।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 18 जुलाई 2009 को बाजपुर निवासी मौता सिंह कलसी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री रंजीत कौर का विवाह 20 मई 2007 को सुभाषनगर काशीपुर निवासी  दिलबाग सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दिलबाग और उसका परिवार दो लाख रुपए की मांग को लेकर रंजीत कौर से मारपीट करने लगे। रंजीत कौर ने 14 जुलाई 2009 को उसे फोन पर बताया कि उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 जुलाई की शाम छह बजे किसी ने फोन पर बताया कि उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। अदालत ने बचाव पक्ष के वकील और शासकीय अधिवक्ता संतोष नकवी के तर्क सुने तत्थों का विश्लेषण करने पर अभियुक्तों द्वारा रस्सी से रंजीत कौर का गला घोंटकर हत्या करने का दोष सिद्ध पाया और फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed