फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मोबाइल चोरी के आरोप में कर दी मासूम की पिटाई

मोबाइल चोरी के आरोप में कर दी मासूम की पिटाई

Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के आरोप में कर दी मासूम की पिटाई
रुद्रपुर। भदईपुरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने घर से मोबाइल चोरने के आरोप में किरायेेदार के मासूम बच्चे को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। नाबालिग के परिजनों ने मकान स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


भदईपुरा निवासी नेत्रपाल यहां अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में एक दूसरा किरायेदार भी अपने परिवार के साथ रहता है। नेत्रपाल के अनुसार शनिवार सुबह किसी ने दूसरे किरायेदार की पत्नी का मोबाइल चुरा लिया।
विज्ञापन


महिला ने मकान स्वामी को मोबाइल चोरी होने की सूचना दी। इस पर मकान स्वामी ने नेत्रपाल के बेटे शिवम पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे अपने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। बच्चे को छुड़ाने गई उसकी मां के साथ भी मकान स्वामी ने गाली गलौच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्रपाल ने रंपुरा चौकी पहुंचकर मकान स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। इधर शिवम ने पुलिस को बताया कि उसने महिला का मोबाइल मकान स्वामी के हाथ मे देखा था जिससे पुलिस मकान स्वामी पर भी मोबाइल चुराने का संदेह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed