फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
जसपुर में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार रात ग्राम गंगोली जिला महावतपुर हरियाणा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह ट्रक लेकर काशीपुर जा रहा था। प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम अल्हैपुर थाना रेहड़ यूपी के पास विपरीत दिशा में खड़ी डीसीएम ट्रक से टकरा गया। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। रेहड़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने दोनों वाहनों तथा डीसीएम के ड्राइवर मो. अकरम निवासी ग्राम हसनपुर थाना स्वार, रामपुर को हिरासत में लिया है।

डीसीएम के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह बाजपुर स्थित रेडिको खेतान फैक्ट्री से शराब की पेटी लेकर देहरादून जा रहा था। ग्राम अल्हैपुर जसपुर के बीच में डीसीएम की लाइट खराब हो गई। उसने गाड़ी को साइड पर खड़ा किया और लाइटें ठीक करने लग गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष रेहड़ आशीष कुमार ने बताया कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डीसीएम में शराब की पेटियां भरी थीं जो टूट गई। डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर ट्रक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, आबकारी अधिकारी, धामपुर बिजनौर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम में अंग्रेजी शराब की 315 पेटियां भरी थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed