फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कोर्ट मैरिज करने आई युवती को परिजनों ने पीटा

कोर्ट मैरिज करने आई युवती को परिजनों ने पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज करने आई युवती को परिजनों ने पीटा
कोर्ट मैरिज करने आई युवती को परिजनों ने पीटा
विज्ञापन

सितारगंज। प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती की उसके परिजनों ने पीट दिया। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले मामा एवं नानी को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। हालांकि माफीनामा के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

बता दें कि नानकमत्ता में रहने वाली एक युवती खटीमा निवासी अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए सितारगंज तहसील आई थी। युवती की शादी की खबर उसके मामा एवं नानी को लग गई। जिसके बाद वह दोनों तहसील पहुंच गए। जहां उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। जब युवती शादी के निर्णय पर अड़ी रही तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई मदन मोहन जोशी सभी को थाने ले आए। जहां युवती ने बताया कि वह युवक से मंदिर में शादी कर चुकी है। वहीं अब तहसील में कोर्ट मैरिज करने आई थी। जिसका विरोध उसके मामा एवं नानी कर रहे थे। पुलिस ने माफीनामा लेने के बाद युवती के मामा एवं नानी को छोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed