फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नशीले कैप्सूल खाकर कोतवाली पहुंचे हिस्ट्रीशीटर की हालत बिगड़ी

नशीले कैप्सूल खाकर कोतवाली पहुंचे हिस्ट्रीशीटर की हालत बिगड़ी

Sat, 31 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नशीले कैप्सूल खाकर कोतवाली पहुंचे हिस्ट्रीशीटर की हालत बिगड़ी
काशीपुर। शराब बेचने के आरोप में हिरासत में ली गई एक महिला का हिस्ट्रीशीटर पति नशीले कैप्सूल खाकर कोतवाली पहुंच गया। वहां उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम टांडा उज्जैन चौकी के पुलिस कर्मी अवैध शराब बेचने की सूचना पर एक महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। महिला के पीछे उसका पुत्र किशन और भांजा आकाश भी कोतवाली पहुंच गए। कुछ देर बाद महिला का पति कंचन (40) भी वहां आ गया। वह पुलिस कर्मियों से पत्नी को छोड़ने की गुहार लगाने लगा। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर गया।
विज्ञापन


इससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस कर्मियों ने परिजनों की मदद से ई-रिक्शा से उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। होश में आने पर कंचन ने बताया कि पत्नी के पकड़े जाने की जानकारी पर वह तनाव में आ गया था। उसने एक मेडिकल से नशे के पांच कैप्सूल लेकर एक साथ खा लिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कंचन फल बेचने का काम करता है। वह मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टांडा उज्जैन निवासी कंचन काफी समय से अवैध शराब का धंधा करता है। इस आरोप में वह कई बार गिरफ्तार हो चुका है। कंचन काशीपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। वह कोई नशीले पदार्थ का सेवन कर कोतवाली में आया था।
- चंचल शर्मा, कोतवाल काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed