{"_id":"5b09cb594f1c1b886e8b4c5e","slug":"131527368537-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर रखे दो लोगों हरियाणा पुलिस ने मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर रखे दो लोगों हरियाणा पुलिस ने मुक्त कराया
Updated Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक चिटफंड कंपनी के निदेशक समेत दो लोगों को गोपनीय ढंग से बंधक बनाकर रखने की सूचना पर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक कार्यालय पर छापा मारकर दो लोगों को मुक्त कराया। पुलिस ने एक भाजपा नेता समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें अपने साथ कुरुक्षेत्र ले गई है।
स्टेशन रोड स्थित मालगोदाम के सामने पांच वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र निवासी विक्रम सिंह ने राधेश्याम गोल्ड के नाम से एक चिट फंड कंपनी खोली थी। कंपनी के मुख्य एजेंट ग्राम बैलजूड़ी निवासी नौबहार के विश्वास पर सैकड़ों लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया था। तीन वर्ष पूर्व उक्त कंपनी ने काशीपुर का ऑफिस बंद कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचने पर कंपनी के निदेशक ने निवेशकों को करीब 73 लाख के चेक सौंपे थे।
खातों में लगाने पर ये चेक बाउंस हो गए। इस कंपनी में भाजपा नेता निशान सिंह ने भी निवेश किया था। रकम डूबने पर भाजपा नेता निशान ने नया बिजनेस शुरू करने का झांसा देकर नौबहार की मार्फत कुरुक्षेत्र सेक्टर सात निवासी विक्रम सिंह, तरुण व अमित सैनी को काशीपुर बुला लिया। जहां विक्रम व अमित को एक स्थान पर बंधक बना लिया गया और निवेशकों की करीब एक करोड़ रुपये की राशि की मांग की।
विज्ञापन
विक्रम ने रकम लाने के लिए तरुण को कुरुक्षेत्र भेजा। वहां पहुंचकर तरुण ने विक्रम की पत्नी को सारा घटनाक्रम बताया। कुरुक्षेत्र की थानेसर पुलिस ने विक्रम की पत्नी अनिता चौहान की तहरीर पर धारा 346 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
अनिता ने पुलिस को रुपयों की डिमांड के संबंध में भाजपा नेता निशान सिंह की ऑडियो क्लिपिंग भी सौंपी। शनिवार को थानेसर पुलिस के एएसआई दलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल अरविंद, जयपाल, इंद्रजीत सिंह आदि ने बाजपुर रोड स्थित भाजपा नेता के कार्यालय पर छापा मारकर वहां बंधक बनाकर रखे गए विक्रम सिंह व अमित सैनी को मुक्त करा लिया।
हरियाणा पुलिस जसपुर खुर्द निवासी भाजपा नेता निशान सिंह व बैलजूड़ी निवासी नौबहार सिंह को अपने साथ ले गई है। भाजपा नेता निशान सिंह को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर तमाम भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल चंचल शर्मा से मामले की जानकारी ली।