{"_id":"5b5388ef4f1c1bc57a8b5bca","slug":"11532201199-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लावारिश में दर्ज करने पर गुस्साएं युवकों ने मुंशी से की मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लावारिश में दर्ज करने पर गुस्साएं युवकों ने मुंशी से की मारपीट, वर्दी फाड़ी
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में बाइक को लावारिस में दाखिल करने से गुस्साए युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सूर्या चौकी के मुंशी से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मौके पर ही तीन युवकों को धर दबोचा जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
शुक्रवार की शाम कुंडा थाना की एसआई सीमा कोहली पुलिस फोर्स के साथ सूर्या चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से बिना हेलमेट बाइक लेकर गुजर रहे ग्राम करनपुर निवासी युवक जुगल किशोर को पुलिस ने रोक लिया। जुगल ने महिला दरोगा से थोड़ी देर में घर से लाइसेंस और अन्य कागज लाकर दिखाने की बात कही। इस पर महिला दरोगा ने उसे समय दे दिया। लेकिन वह देर शाम तक नहीं आया। पुलिस ने बाइक को लावारिस में दाखिल कर दिया। देर रात जुगल अपने तीन साथियों के साथ बाइक लेने सूर्या चौकी में पहुंचा। उसने चौकी में मौजूद मुंशी देवेंद्र सिंह से उसकी बाइक वापस देने को कहा तो मुंशी ने बताया कि बाइक लावारिस में दाखिल कर दी गई है। जुगल ने बाइक की रसीद देने को कहा तो मुंशी ने रसीद न होने की बात कही। गुस्साए जुगल और उसके साथियों ने मुंशी देवेंद्र से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने जुगल समेत दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। एसओ कुंडा सुधीर कुमार ने बताया कि जुगल किशोर और उसके साथियों नंदराम, नवल किशोर, राजू ने मुंशी के साथ मारपीट की है। जुगल किशोर, नवल किशोर और नंदराम को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जबकि राजू मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि मुंशी देवेंद्र की तहरीर पर चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन