फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached Nanakmatta and paid tribute to Baba Tarsem Singh

Gurudwara Murder: नानकमत्ता पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि; देखें तस्वीर

Thu, 28 Mar 2024 06:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

Gurudwara Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। सीएम धामी ने बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Nanakmatta and paid tribute to Baba Tarsem Singh
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिह नगर के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित
विज्ञापन


बता दें कि, आज सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह डेरे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोलियां लगने से बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाबा को उनके समर्थकों ने खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने बाबा तरसेम सिंह का मर्डर किया है। बदमाशों के चेहरे सामने आ गए हैं। एसएपी ने लोगों से आरोपियों की जानकारी मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देनें की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed