फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dera Kar Sewa chief Baba Tarsem shot dead in rudrapur

Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित

Thu, 28 Mar 2024 01:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। मौके पर उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Dera Kar Sewa chief Baba Tarsem shot dead in rudrapur
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात हुई है। ऊधमसिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावरों ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, डीआईजी योगेंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावर की तलाश में टीमों को लगाया है।

ये पढ़ें- Pithoragarh: एसएसबी जवान और व्यापारी के बीच मारपीट के बाद बवाल, अधिकारियों की बैठक; जानें क्या निकला नतीजा


मिली जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता में डेरा प्रमुख तरसेम सिंह को हमलावरों ने तीन सेकेंड में दो गोली मारी थी। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने दो गोली मारी। घटनास्थल से सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर है।
 

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख की हत्या और जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है।

नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई । भाजपा राज में डेरा प्रमुख भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या नहीं बल्कि कानून व्यवस्था की भी हत्या है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त है। अपराधियों का स्वर्णिम काल चल रहा है।

 

नानकमत्ता में बाबा तरसेम की हत्या करने वाले आरोपी 19 मार्च से नानकमत्ता गुरुद्वारा की सराय में रह रहे थे। सराय में उनकी आईडी आधार कार्ड और हेल्थ कार्ड भी मिले हैं। इसके हिसाब से वह पंजाब के रहने वाले थे। लेकिन पुलिस को आशंका है कि आईडी फर्जी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed