{"_id":"6b01e0f3a3f9b2b6a10c96ca","slug":"cheque-for-five-lakh-bounces-order-issued-to-summon-the-accused-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-151646-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांच लाख का चेक बाउंस, आरोपी को समन जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांच लाख का चेक बाउंस, आरोपी को समन जारी करने के आदेश
Sat, 21 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी की अदालत ने पांच लाख रुपये का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी के खिलाफ समन जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने प्रथमदृष्टया परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामला बनता पाते हुए आरोपी को विचारण के लिए तलब किया है। परिवादी को भुगतान के संबंध में आरोपी डॉ. अख्तर अब्बास की ओर से एक्सिस बैंक की सहारनपुर शाखा का पांच लाख रुपये का चेक दिया गया था। चेक पर तारीख अंकित थी। परिवादी ने भुगतान के लिए चेक बैंक में लगाया तो खाता बंद होने की टिप्पणी के साथ चेक बिना भुगतान के वापस कर दिया गया। इसके बाद परिवादी ने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस प्राप्त होने के बावजूद आरोपी ने न तो उसका जवाब दिया और न ही चेक में अंकित धनराशि का भुगतान किया। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों, मूल चेक, बैंक का रिटर्न मेमो और कानूनी नोटिस सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। आदेश में आरोपी को विचारण के लिए न्यायालय में तलब किया गया है। उनकी उपस्थिति के लिए 21 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
