फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Admission in Rudrapur Collage

सायंकालीन कक्षाओं के लिए पहले दिन 300 एडमिशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Admission in Rudrapur Collage
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्रवेश काउंटर के बाहर लगी विद्यार्थियों की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बुधवार से सायंकालीन कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन करीब 300 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होकर शाम तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान मेरिट में जगह नहीं बना सके छात्र-छात्राओं की एडमिशन के लिए काफी भीड़ रही। परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि सायंकालीन कक्षाओं के लिए कॉलेज में 2060 सीटें बढ़ चुकी हैं। पहले दिन करीब 300 प्रवेश हुए। बृहस्पतिवार को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया पर पूरा फोकस करने के लिए द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया को दो दिन के लिए स्थगित किया गया है। बृहस्पतिवार को सामान्य श्रेणी के 40 प्रतिशत तक अंक लाने वाले विद्यार्थियों व आरक्षित वर्ग के 35 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का एडमिशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed