{"_id":"5bae7a69867a55019f2c96ba","slug":"111538161257-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में ठेका दिए जाने के चार माह बाद भी सार्वजनिक भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू न होने पर ईओ ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में खेत संख्या 814/3 रकबा 11.068 हेक्टेयर भूमि सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी 6(2) में दर्ज है। कुएं की इस भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। नागरिकों की शिकायत पर तहसीलदार बाजपुर ने 26 जुलाई 2017 को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्कालीन एसडीएम पीएस राणा ने इस भूमि का सीमांकन कर चहारदीवारी के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत के ईओ जीएस जुयाल ने बताया कि अप्रैल 2018 में ठेकेदार को उक्त कार्य का ठेका दिया जा चुका है।