फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students jammed the Ghansali-Chamiala motorway

छात्रों ने किया घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग जाम

Thu, 24 Dec 2020 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Students jammed the Ghansali-Chamiala motorway
बालगंगा सेंदुल महाविद्यालय का राजकीयकरण करने सहित दो सूत्री मांगों का निराकरण नहीं होने पर गुस्साए छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर चक्का जाम किया। तहसीलदार से वार्ता विफल रहने पर अपराह्न 3.30 बजे छात्र नेता तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने साढ़े पांच घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

सेंदुल महाविद्यालय का राजकीयकरण करने और परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग को लेकर छात्र संघ पदाधिकारी 18 दिसंबर से बेमियादी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए छात्रों ने बृहस्पतिवार सुबह घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। तहसीलदार वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन छात्रों ने उन्हें बैरंग लौटाते हुए एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। अपराह्न 3.30 बजे एसडीएम संदीप तिवारी ने छात्रों को वार्ता के लिए तहसील कार्यालय बुलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षा सुधार के लिए विवि को पत्र भेजा जाएगा। 20 दिसंबर को महाविद्यालय प्रबंध समिति भंग हो गई है, जल्द ही वहां प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। आश्वासन पर छात्रों ने क्रमिक अनशन समाप्त कर करीब साढ़े पांच घंटे बाद जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अंजली चौहान, नरेंद्र सिंह, गुरुचरण, सिमरन, सोनी नेगी, पूनम बिष्ट, सौरभ, अमन, आकाश, सत्येंद्र, दीपिका, कविता, मंजू, हयात सिंह कंडारी, अनूप बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed